फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र के पहले दिन कम आए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों में शुक्रवार को नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ हो गया। पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम दिखी। सीमावर्ती स्कूलों में तो सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। पुरानी किताबों के सहारे पठन-पाठन भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली जा रही है। पांच साल पूर्व से शिक्षण सत्र भी अप्रैल में शुरू हो रहा है। 31 मार्च तक स्कूलों में परीक्षाफल का वितरण किया गया। शुक्रवार को आधे घंटे पूर्व सुबह आठ बजे से ही स्कूल खुल गए।
ज्ञानपुर से सटे मॉडल स्कूल जोरईं, प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर, आदर्श प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर देहाती में बच्चों की उपस्थिति 50 फीसदी के करीब रही, हालांकि चौरी, सीतामढ़ी, सुरियावां के सीमावर्ती स्कूलों में छात्र संख्या 10 से 15 फीसदी ही रही। यहां पर नए सत्र की औपचारिकता निभाई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षा सत्र के पहले दिन स्कूलों में पूर्व की अपेेक्षा बच्चों की संख्या कम रही। आठवीं के बच्चों के जाने से संख्या घटी है। चार अप्रैल से स्कूल चलो अभियान चलेगा। इस दौरान शिक्षक, एसएमसी अध्यक्ष गांव-गांव पहुंचकर बच्चों को स्कूल लाने के लिए प्रेरित करेंगे। जिससे सबकुछ सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें