फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाटों को फार्मर रजिस्ट्री में जुड़वाएं किसान : ईरम

विज्ञापन
कृ​​षि भवन घराव में बोलती जिला कृ​षि अ​धिकारी ईरम मिर्जा। स्रोत विभाग
विज्ञापन
कृषि भवन घराव सभागार कक्ष में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री बनवाना अनिवार्य है। किसान सभी गाटों को फार्मर रजिस्ट्री में जुड़वाएं।
विज्ञापन

यह पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों और भूमिहीन किसानों दोनों के लिए जरूरी है। रजिस्ट्री से कृषि निवेश, वरासत और अन्य कृषि संबंधी लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। सहायक अभियंता नहर राजेश कुमार सिंह ने किसानों से नहरों को अनावश्यक रूप से न बांधने या काटने की अपील की। इसी तरह पशु चिकित्साधिकारी गीता ने पशुओं के बीमा और केसीसी बनवाने पर जोर दिया। सहायक अभियंता विद्युत एसपी पटेल ने बताया कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड कर दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से बिजली बिल जमा करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें