फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली के सदलूवीर बाजार में बुधवार को भारतीय किसान संयुक्त मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शालिग्राम यादव ने कहा कि एक सप्ताह में नाला खुदाई के लिए जमीन का सीमांकन लेखपाल ने नहीं कराया तो किसान एक बार फिर धरना और आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

किसानों ने राजस्व विभाग पर आरोप लगाया है कि गत दिनों धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर ब्लाक और तहसील अधिकारियों ने जलनिकासी के लिए वृहद नाला की खुदाई कराने का आश्वासन दिया था लेकिन एकौनी गांव में कार्य शुरू नहीं हो सका। सिर्फ अभोली के गांवों में औपचारिकता दिखाई गई है। दोनों ब्लाकों के दर्जनों गांव ऐसे हैं, जहां से बारिश का पानी न निकलने के कारण सैकड़ों एकड़ उपजाऊ खेतों में जुताई-बुआई नहीं हो पाती। इससे दर्जनों परिवारों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई। बारिश को देखते हुए एकौनी में वृहद नाला नहीं बन सका तो कई किसान खेतीबारी से वंचित हो जाएंगे। क्षेत्रीय लेखपाल के कार्यप्रणाली की जांच कराकर उचित कार्रवाई जिला प्रशासन कराए। किसान अशोक यादव ने बताया कि पांच वर्ष में एक भी ऐसे किसानों को फसलीय नुकसान की भरपाई नहीं हो सकी जो आवेदन कर भटक रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्रप्रसाद पाल, जैन खान, श्यामधर यादव, राजमणि गौतम, त्रिलोकीनाथ बिंद, नान्हक यादव, संदीप बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें