फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की जागरूकता से बढ़ेगा उत्पादन: विनय

विज्ञापन
गोपीगंज नगर के गुलाब धर मिश्र इंटर कॉलेज में किसान मेला, गोष्ठी में उपस्थित लोग। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर। किसान कल्याण मिशन अंतर्गत बुधवार को गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज के मैदान पर किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन कृषि विभाग की ओर से किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि किसानों की जागरूकता से बढ़ेगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नागेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों के हित में कदम उठाकर उत्पादन बढ़ाने, आय के स्रोत में वृद्धि पर बल दे रही है लेकिन कुछ लोग किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार की नीतियों से किसानों लाभ मिलेगा। अतिथियों के साथ अधिकारियों ने विभागीय स्टालों का अवलोकन कर संचालकों को ई-प्रमाणपत्र, कई किसानों को अनुदान प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया। केवीके बेजवां के प्रभारी विश्ववेंदु द्विवेदी, उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह, रामकुबेर यादव, सीवीओ जेडी सिंह, उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी समेत अन्य विशेषज्ञों ने किसानों को खेती-बारी, शासन की योजनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। यूनियन बैंक के स्टाल पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की त्रुटियों में सुधार, ऋण, मत्स्य पालन, बाल विकास पुष्टाहार, पशुपालन विभाग के स्टाल पर कृषि के साथ समसामयिक खेती कर पशु पालन, मत्स्य पालन कर माली हालत सुधारने, अनुदान, खाद-बीज, कृषि यंत्रों की उपलब्धता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
मेले में दूरदराज क्षेत्रों से आए महिला-पुरुष किसानों ने समस्याओं को उठाकर समाधान का लाभ उठाया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, किसान, संभ्रांतजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें