फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुड़वा कुकरौठी में गोली मारकर किसान की हत्या

विज्ञापन
एमबीएस अस्पताल में एंबुलेंस से पंच बहादुर का शव पोस्टमास्टर्टम के लिए ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा कुकरौठी गांव में शनिवार की देर शाम आबादी से थोड़ी दूरी पर सीवान में एक किसान की गोली मार हत्या की गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना किसान के घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी उसी गांव का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों की मानें तो कोतवाली क्षेत्र में कॉरपेट सिटी से सटे डुड़वा कुकरौठी गांव निवासी पंच बहादुर पटेल(45) पुत्र स्व. दूधनाथ पटेल घर से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत पर रोज की तरह शनिवार की शाम को भी पंपिंगसेट चलाने के लिए गए थे। वहीं पर एक व्यक्ति बाइक से आया और पंच बहादुर से कुछ बात करने के बाद लेकर चला गया। थोड़ी देर के बाद जब पंच बहादुर के भतीजे संजय पटेल सीवान की ओर गए तो वहां पंचबहादुर खून से लथपथ गिरे पड़े पड़े। उनके सिर, सीने व पीठ में गोली मारी गई थी। संजय ने अपने करीबी लोगों को बुलाकर चाचा को लेकर एक निजी अस्पताल गए, वहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। राजकीय अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पंच बहादुर को चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं। वह पांच भाइयोँ में सबसे छोटे थे। धटना के बाद परिजों में मातम छा गया। थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या करने वालों के बारे में पता लगवाया जा रह है।
पंच बहादुर की हत्या के मामले में मशीन पर साथ रहने वालों ने बताया कि जो व्यक्ति शनिवार की शाम को पंचबहादुर को लेने के लिए आया था वह तीन-चार दिनों से आ रहा था। आता था और पंच बहादुर के साथ बैठकर इधर-उधर की बात करता था। तब किसी को किसी अनहोनी की आशंका भी नहीं थी। शनिवार की शाम को आया और कहीं जाने की बात कहकर पंच बहादुर को साथ लेकर चला गया। जहां हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें