फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन एक्सप्रेस की चपेट में आने से बचा परिवार

विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस से गिरे युवक के पास जुटी भीड़। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर। जाको राखो साइयां मार सके न कोय। यह कहावत सोमवार को दोपहर में ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर चरितार्थ हुई। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर दोपहर एक बजे मुंबई से दरभंगा जाने वाली पवन एक्सप्रेस आकर रुकी। जनरल बोगी में सवार आधा दर्जन लोग ट्रेन की चपेट में आते-आते बच गए।
विज्ञापन

हुआ यूं कि ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी एक दर्जन लोग मुंबई से पवन एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार होकर आ रहे थे ।ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर खड़ी हुई तो भारी भीड़ के कारण उतर नहीं पाए और ट्रेन आगे बढ़ने लगी। हड़बड़ाहट में एक-एक महिला, पुरुष, बच्चे कूदने लगे और एक व्यक्ति ट्रेन के नीचे की ओर जाने लगा तो वहां खड़े एक व्यक्ति ने खिंच लिया। यह देखकर वहां अफरातफरी मच गई, हालांकि उतरने समय कुछ लोग चोटिल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। बताते चलें कि मंडुआडीह-प्रयागराज रामबाग रेलखंड के माधोसिंह सिंह सेक्शन में दोहरीकरण और निर्माणाधीन प्लेटफार्म संख्या दो पर अक्सर ऐसी समस्याएं आती है। परिचालन विभाग की लापरवाही किसी न किसी दिन बड़े हादसों का कारण बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें