फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बंगलूरू गया था परिवार, बंद घर से चोरों ने 20 लाख के आभूषण चुराए

विज्ञापन
गोपपुर में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के गोपपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने बंद घर से लाखों के आभूषण चुरा लिए। चोरों ने लबे सड़क पर स्थित घर का ताला तोड़कर घर में रखे आभूषण आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। राजमार्ग पर ओबीटी कंपनी के सामने स्थित घर के लोग बेंगलुरु गए थे। वहां से लौटने पर उन्हें चोरी के सामने का पता चला। पीड़ित के अनुसार चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए हैं।
विज्ञापन

मकान स्वामी तौरेत खान का मकान वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर ओबीटी कालीन कंपनी के सामने स्थित है। बीते 30 जुलाई को वे परिवार के साथ मकान में ताला बंद कर बेंगलुरु रिश्तेदारी में गए हुए थे। उनके अनुसार उन्होंने जाते समय पूरे मकान के खिड़की और दरवाजे अच्छे से बंद किए थे और लॉक भी लगाए थे। रविवार की देर शाम वे परिवार के साथ घर लौटे तो देखा कि मकान के मुख्य गेट का ही ताला टूटा है। अनहोनी की आशंका में घर के अंदर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। चोरों ने बड़ी ही इत्मीनान के साथ तीन अलमारी के तालों को तोड़कर सभी सामान को घर में बिखेर दिया।
वहीं आभूषणों की चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने एक सोने का सेट, दो सोने का चेन, 3 सोने की अंगूठी, नथिया, बिंदिया, सोने का चार झाला, बच्चों के कंगन सहित तीन जोड़ी चांदी की पायल, थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच सहित अन्य कीमती जेवरात चुरा ले गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड आदि की मदद से पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कोविड काल में भी हुई थी चोरी : पीड़ित तौरेत खान ने पुलिस को बताया कि इसी मकान में कोविड काल के दौरान भी चोरी की घटना हुई थी। उस समय पुलिस ने जांच-पड़ताल की थी और कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए थे। पीड़ित का आरोप है कि जांच के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया था। इस बार हुई चोरी के बाद पीड़ित ने पूर्व की घटना में संदिग्ध रहे लोगों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें