फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केएनयू पहुंची पूर्वांचल यात्रा, छात्रों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक अधिकारों की मांग को लेकर ''''''''रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान'''''''' के तहत मिर्जापुर के शहीद उद्यान से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा सोमवार को काशी नरेश विश्वविद्यालय पहुंची। यहां छात्रों से संवाद, संपर्क किया गया और कहा गया कि देश को एक जवाबदेह सरकार की जरूरत है। जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और उनके संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने का काम करें। छात्रों ने बताया कि छात्र संख्या के आधार पर यहां अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के बजट को घटाया जा रहा है। पिछले 10 सालों में शिक्षा की बजट में 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी घटकर महज 2.5 प्रतिशत रह गई है। सभी को 20 सितंबर को शास्त्री घाट वाराणसी में आयोजित सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया गया। मौके पर शिवम शुक्ला, दिनकर कपूर, राजेश सचान, डॉ. राम प्रकाश गौतम, रूबी सिंह गोंड, निशांत राज, कृपाशंकर पनिका, गुलशन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें