फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपेट एक्सपो मार्ट में निर्यातकों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोविड-19 के मद्देनजर फिलहाल कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) अपना सारा ध्यान वर्चुअल एक्सपो पर लगाएगी। कोरोना वायरस से छुटकारा मिलने और इस पर सरकार से दिशा-निर्देश मिलने के बाद एक्सपो के आयोजन पर विचार किया जाएगा। ये बातें मंगलवार को कारपेट एक्सपो मार्ट में एकमा पदाधिकारियों और परिक्षेत्र के प्रमुख निर्यातकों के साथ बैठक के बाद सीईपीसी के चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह ने कही।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि ऑफलाइन एक्सपो का आयोजन सरकार से गाइडलाइन मिलने के बाद सोचा जाएगा। इस बीच मार्ट में बनी 94 दुकानों के आवंटन पर जोर दिया जाएगा। कहा कि 94 में से तीन दुकानें परिषद स्वयं इस्तेमाल करेगी। बाकी में 60 प्रतिशत कालीन निर्यातकों को दी जाएंगी। अन्य दुकानें हैंडीक्राफ्ट्स उद्यमियों को आवंटित की जाएंगी। बैठक में 41 दुकानों के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।
मार्ट में 7000 वर्ग मीटर का प्रदर्शनी हॉल है और जबकि 94 दुकानों का निर्माण भी कराया गया है। भदोही में एक्सपो के बाबत कहा गया कि कोरोना वायरस से पूरी तरह निजात नहीं मिलने के बाद केंद्र सरकार से अनुमति लेकर ही कोई आयोजन किया जाएगा। फिलहाल 27 जनवरी से प्रस्तावित वर्चुअल फेयर पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। बैठक में प्रशासनिक समिति सदस्यों उमेश गुप्ता मुन्ना, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, संजय गुप्ता, हुसैन जफर हुसैनी, वासिफ अंसारी, अब्दुल रब अंसारी, असलम महबूब, तनवीर हुसैन, पीयूष बरनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें