फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 फरवरी को हस्तांतरित होगा एक्सपो मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही में बन कर तैयार कारपेट एक्सपो मार्ट तीन फरवरी को कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) को हस्तांतरित होगा। 200 करोड़ की लागत से तैयार मार्ट में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मेलों के आयोजन का रास्ता साफ हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि सीईपीसी राष्ट्रीय स्तर पर देश में दो अंतरराष्ट्रीय कालीन मेलों का आयोजन करती है। तत्कालीन सपा सरकार से इस मार्ट के निर्माण के पीछे मंशा यह थी कि वाराणसी में होने वाला कालीन मेला भदोही मे ही हो सकेगा। इसकी जानकारी सीईपीसी चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह ने दी।
विज्ञापन

मार्ट लगभग दो वर्ष से बन कर तैयार है, लेकिन किसी एजेंसी को हस्तांतरित न हो पाने से अब तक इसमे कोई आयोजन नहीं हो सका है। मार्ट के हस्तांतरण के लिए प्रदेश शासन ने भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को मध्यस्थ बनाया था। कई चरणों की बैठक और मार्ट के निरीक्षण के उपरांत हस्तांतरण की तिथि निश्चित हो पाई है। इस कदम को भदोही कालीन उद्योग के लिए सकारात्मक कदम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें