फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर से टकराकर ट्रक चालक का कटा पैर,हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज/लालानगर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर जंगीगंज बाजार में बुधवार को ट्रेलर और डीसीएम ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इसमें डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर कटकर अलग हो गया। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना दोपहर बाद तीन बजे के आसपास की है।
विज्ञापन

चौकी जंगीगंज के समीप बुधवार को राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चालक मुस्तकीम 48 वर्ष पुत्र स्व. नुरुद्दीन का पैर कटने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। बताते हैं कि अपराह्न लगभग चार बजे टेलर लोहे की चादर लादकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। अंडरपास ब्रिज पर चढ़ते समय टेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया और पीछे लगी डीसीएम ट्रक जोरदार टक्कर मार दिया। डीसीएम के केबिन में फंसे चालक मुस्तकीम और खलासी राजू सिंह 35वर्ष केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो चुके थे, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला जा सका। चालक मुस्तकीम का एक पैर कट जाने से बेहोश पड़ा रहा। जब तक पुलिस घायलों को अस्पताल भेजने का काम करती तब तक टेलर चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। क्षतिग्रस्त डीसीएम ट्रक को पुलिस कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें