फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म और गैंगस्टर मामला: पूर्व विधायक विजय मिश्र और भतीजे की हुई पेशी, नहीं हो पाई जिरह

Thu, 21 Apr 2022 12:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

पूर्व विधायक विजय मिश्र बुधवार को भदोही जिले के सरपतहां स्थित न्यायालय में पेश किए गए। पूर्व विधायक के साथ उनका भतीजा एवं डीघ ब्लॉक के पूर्व प्रमुख मनीष मिश्र भी था।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विजय मिश्र की हुई पेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक विजय मिश्र बुधवार को भदोही जिले के सरपतहां स्थित न्यायालय में पेश किए गए। पूर्व विधायक के साथ उनका भतीजा एवं डीघ ब्लॉक के पूर्व प्रमुख मनीष मिश्र भी था। न्यायालय में जिरह होनी थी, लेकिन विजय मिश्र के एक अधिवक्ता के बीमार होने की स्थिति में जिरह नहीं हो पाई। अब अगली तिथि 27 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


उधर, पूर्व विधायक की पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कई थानों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी। वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म और रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में सेंट्रल जेल आगरा में निरुद्ध पूर्व विधायक विजय मिश्र पर बीते दिनों गोपीगंज पुलिस ने गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी। अ

धिवक्ता के अनुसार गैंगस्टर और दुष्कर्म के मामले में विजय मिश्र की एफटीसी प्रथम और एडीजे तृतीय के न्यायालय में पेशी थी। गैंगस्टर और अन्य मामलों में आरोपी मनीष मिश्र की भी पेशी थी। बता दें, विजय मिश्र को वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश की आगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी से वह आगरा के सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन पर वाराणसी की एक गायिका ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में भी विजय मिश्र आरोपी हैं। इसी तरह उनका भतीजा मनीष भी दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने सहित कई मामलों में आरोपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें