पट्टी बेजांव में निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चें। स्रोत आयोजक
सुरियावां। ब्लाॅक के पट्टी बेजवां गांव में मंगलवार को कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
आधुनिक भारत में नेहरू का योगदान विषय पर आयोजित निबंध में कक्षा पांच से आठवीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि पं. नेहरू का आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे प्रतियोगिता से छात्रों में जागरूकता और इतिहास के प्रति समझ विकसित होती है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इससे उनकी बौद्धिक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है। प्रतियोगिता का परिणाम नौ अप्रैल को आएगा। जिला उपाध्यक्ष संगठन त्रिलोकी नाथ बिंद, सुरेश चौहान, राकेश पाल, धीरज पाल, विशाल गौतम आदि रहे। संवाद