फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा ही विकास का मूल आधार : अनिरूद्ध

विज्ञापन
सुरियावां में छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध तिवारी । स्रोत ​
विज्ञापन
सुरियावां। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध तिवारी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। वहीं, परिषदीय स्कूलों में आए शैक्षणिक बदलाव की सराहना की। कहा कि शिक्षकों की बदौलत अब सरकारी स्कूलों का परिवेश बदल रहा है।
विज्ञापन

इसके पहले बच्चों ने रैली निकाली। बच्चों को छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का मूल आधार है। अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। विशिष्ट अतिथि विजेंद्र नारायण त्रिपाठी ने कहा कि नवीन शैक्षिक सत्र में अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके बीईओ यशवंत सिंह, एसआरजी विनय पांडेय, एआरपी भैरवानंद आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें