भदोही नगर में सोमवार को एस्सार आयल लिमिटेड के फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ
हो गया।
बाजार सरदार खां चौरी रोड पर दोपहर दो बजे पालिकाध्यक्ष महलका
सिद्दीकी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इससे पूर्व हजरत शेख हाजी रहमतुल्ला
कादरी ने फातेहाख्वानी की।
इस दौरान गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में
सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि भदोही के सभी पेट्रोल पंप
रेलवे फाटकों के दूसरी ओर हैं। फाटक बंद रहने पर पेट्रोल लेने वाले का काफी
समय बर्बाद होता है।
भदोही फिलिंग स्टेशन के खुल जाने से लोगों के समय की
बचत होगी। पंप के अधिष्ठाता शाहिद सिद्दीकी ने कहा की हमारी पहली
प्राथमिकता शुद्धता और सही माप है।
उद्घाटन के मौके पर रवि पाटोदिया,
हाजी मुजाहिद हुसैन, रजा खां, हाजी जलील अंसारी, हाजी इस्तीयाक, हाजी शाहिद
हुसैन, गुलामन अंसारी, हाजी अनीस अंसारी, आरिफ खां, हाजी सत्तार अंसारी,
डा.पीएस दूबे, रियाजुल हसनैन, हाजी सौदागर अंसारी, उमेश कुमार गुप्ता, नीरज
गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, सईद अकबर, रमेशचंद गुप्ता, हाजी हफीज, हाजी
सिकंदर अंसारी, नदीम सिद्दीकी, नीरज जायसवाल, राजेंद्र कुमार मौर्य आदि लोग
मौजूद थे।