फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: युवाओं के सपनों को उड़ान दे रहे ग्राम ज्ञानालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद के 275 गांवों में संचालित ग्राम ज्ञानालय युवाओं के सपनों को ऊंची उड़ान दे रहे हैं। आधुनिक संसाधनों और उपयोगी पुस्तकों से सुस्सजित ग्राम ज्ञानालय ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनों को नई दिशा मिल रही है। यहां न सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की पत्रिकाएं हीं उपलब्ध हैं बल्कि ऑनलाइन कक्षा की भी सुविधा है। जिसमें देश के जाने-माने शिक्षकों के सहयोग से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

अक्सर संसाधनों के अभाव और आर्थिक कारणों से ग्रामीण प्रतिभाएं दब जाती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए समुचित साधन न मिलने के कारण युवा अपने सपनों की बलि दे देते हैं, लेकिन जिलाधिकारी गौरांग राठी की अनूठी पहल ऐसे युवाओं के सपनों को ऊंची उड़ान देने का काम कर ही है। वर्तमान में पूरे जिले में 275 ग्राम ज्ञानालयों का संचालन किया जा रहा है, जो आगे चलकर जनपद के सभी 546 गांवों में संचालित किए जाने की योजना है। अपनी तरह के इस अनूठे नवाचार में हर वर्ग सहभागिता निभा रहा है। 275 गांवों करीब सात से आठ हजार युवा ग्राम ज्ञानालयों से जुड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार को अमर उजाला की टीम जनपद के विभिन्न गांवों में ग्राम ज्ञानालयों की पड़ताल की। आधुनिक सुविधाओं से सुस्सजित ग्राम ज्ञानालयों में युवा पढ़ाई करते दिखाई दिए। अभोली ब्लॉक के भागीरथीपुर ग्राम ज्ञानालय में लगभग आधा दर्जन से अधिक युवक-युवती पढ़ाई करते दिखे। इसी तरह सरपतहां गांव में संचालित ग्राम ज्ञानालय में भी बच्चे पढ़ते मिले। युवाओं ने बताया कि ग्राम ज्ञानालय उनके लिए बेहतर प्लेटफार्म बना है। यहां कई ऐसी पुस्तकें है, जो उनका मार्गदर्शन करती है। वहीं समय-समय कई अधिकारी भी आकर मार्गदर्शन करते हैं। जिससे काफी कुछ सीखने को मिलता है।

10 लोगों की समिति करती है संचालित
गांवों में संचालित ग्राम ज्ञानालयों का संचालन गांव की ही 10 लोगों की समिति द्वारा की जाती है। पंचायत भवन के एक कमरे में संचालित होने वाले इन ग्राम ज्ञानालय में उपयोगी पुस्तक, फर्नीचर, सीसीटीवी, स्मार्ट टीवी और ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधाएं उपलब्ध है। इसके अलावा रिटायर्ड शिक्षक प्रवक्ता और दूसरे विषय के विशेषज्ञों के साथ ही अधिकारी भी समस निकालकर बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं। इसके अलावा देश के चर्चित आनलाइन कोचिंग संस्थाओं का सब्सक्रीप्शन लेकर उसके माध्यम से बच्चों की तैयारी कराई जाती है।
विज्ञापन

-
मुख्य सचिव कर चुके है सराहना
अपनी तरह के इस अनूठे पहल की मुख्य सचिव ने भी सराहना की है। बीते दिनों हुए बैठक में जिलाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से ग्राम ज्ञानालय के विजन को बताया था। जिस पर मुख्य सचिव ने इस पहल की सराहना करते हुए इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी। बताया कि इस तरह की सुविधा पूरे प्रदेश में उपलब्ध कराई जा सकती है।
-
वर्जन
ग्राम ज्ञानालयों के स्थापना के पीछे यहीं मंशा रही कि युवाओं को तैयारी के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म मिल सके। जनपद के सभी गांवों में ग्राम ज्ञानालयों के संचालन की योजना है। जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सके। - गौरांग राठी, जिलाधिकरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें