संगठन को एक करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। वह काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को संगठन के द्विवार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में अधिवेशन कराकर कर्मचारियों को एक बैनर तले पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा ने कहा कि संगठन की मुख्य मांगों को मनवाने के लिए सरकार से बात चल रही है।
विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों को हरसंभव मदद की जाएगी। इसके पूर्व अधिवेशन का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडीओ ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
जिले के पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अधिवेशन में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह, मंत्री घनश्याम यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अखिलेश यादव, मनोज उपाध्याय, डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के देवी चरण यादव, कृष्ण गोपाल यादव, विकास यादव, प्रकाश सिंह, अनीता श्रीवास्तव, उषा शर्मा, इंदू यादव, रीता अवस्थी, जटाशंकर श्रीवास्तव अरुण मिश्रा ने संबोधित किया।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का दूसरी बार जिलाध्यक्ष धर्मराज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार पांडेय, जिला मंत्री रूपेश श्रीवास्तव, संप्रेक्षक चिंतामणि दूबे को चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश तिवारी और संचालन धर्मराज यादव ने किया।