फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे नि जीकरण के विरोध में उतरे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
माधोसिंह स्टेशन पर रेलवे के निजीकरण का विरोध करते इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में बुधवार को रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध-प्रदर्शन किया। आल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल मंत्री अजय कुमार सरोज के आह्वान पर वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट के माधोसिंह स्टेशन पहुंचे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान उनके हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि कर्मचारियों ने किसी भी मौसम, आपदा, हादसा जैसे समय में अपनी जिम्मेदारियों को निभाकर रेलवे को अलग पहचान ही नहीं बनाई बल्कि आय के स्रोत का जरिया दिया है, जिसके एवज में सरकार और मंत्रालय कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने पर आमादा है। इसे किसी भी हालात में नहीं होने दिया जाएगा और हर स्तर पर विरोध करते हुए कर्मचारी अपना हक-अधिकार लेकर ही दम लेंगे। इस मौके पर वाराणसी मंडल सहायक मंत्री हेमंत यादव, कृष्णा मीणा, अवधेश कुमार, मनजीत कारवार, विनय ओझा दीपक कुमार, विनीत कुमार, बीरबल कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें