फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नलकूप की नालियां और जर्जर तार बदलने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों ने नहरों की सफाई, पानी की उपलब्धता और अवैध कब्जों जैसी समस्याएं उठाईं। किसानों ने इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। बिजली निगम के अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देते। इससे पूर्व की बैठक में तारों के बदलने और नए ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की प्रक्रिया अब तक पूर्ण नहीं की गई। किसान हृदयतोष उपाध्याय ने रोस्टर के अनुसार नहरों के संचालन, खराब नलकूपों को ठीक कराने, नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने की समस्या पर जोर दिया।
किसान एके चौबे और किसान यूनियन के अध्यक्ष मल्लूराम बिंद ने कहा कि पिछली बैठक में अभोली के सेमरा में नंदलाल प्रजापति के घर के पास विद्युत पोल लटका हुआ है। इससे आवागमन में दिक्कत होती है। शिकायत के बाद भी बिजली निगम ने नहीं हटवाया।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव एसडीओ नहर राॅबिन वर्मा ने पिछली बैठक की कार्यवृत्ति पढ़कर सुनाई। इस मौके पर सुरेश कुमार, जीके मौर्य, अखिलेश कुमार मिश्रा, रविंद्र यादव, अरविंद कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह, अशोक यादव, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें