फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस, चार सैंपल जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
गड़ेरियापुर में मेडिकल स्टोर पर जांच करे औष​धि निरीक्षक कुमार सौमित्र। स्रोत: स्वयं - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को भदोही नगर और गड़ेरियापुर में दवा की दुकानों पर जांच की। टीम पहुंचने की भनक लगते ही दो मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर गायब हो गए। दोनों के खिलाफ औषधीय प्रशासन अधिनियम 1940 के तहत नोटिस जारी किया गया है। चार सैंपल संदिग्ध होने पर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जिले में नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए टीम औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र के नेतृत्व में भदोही नगर में श्री मेडिकल एजेंसी, परमहंस मेडिकल स्टोर, ज्योति मेडिकल एजेंसी और परमहंस मेडिकल एजेंसी की जांच की। इसके अलावा गड़ेरियापुर में उमा मेडिकल स्टोर पर भी दवाओं को देखा गया। जांच के दौरान संदिग्ध मिलीं चार दवाओं के नमूने लिए गए। उसे जांच के लिए लैब भेजा गया। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों को हिदायत दी कि वे डॉक्टरों के पर्चे पर लिखी दवाओं की ही बिक्री करें। निरीक्षण के दौरान परमहंस मेडिकल स्टोर और एसके फार्मेसी ने अपने-अपने प्रतिष्ठान को बंद कर दिया गया। दोनों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया। उन्होंने कहा कि जो दुकानें बंद की गईं हैं, उनकी बाद में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें