फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिजली के खंभे डूबे, 12 गांवों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
खमरिया के हुसैनीपुर में खंभे पर बिजली ठीक करता कर्मचारी। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन
खमरिया। गंगा के बढ़े जलस्तर ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। खमरिया से सटे चेतगंज फीडर के बिजली के खंभे दो से तीन फीट तक पानी में डूब गए हैं। बिजली निगम ने एहतियातन 24 घंटे से बिजली आपूर्ति को ठप कर दी है। इससे 12 से अधिक गांवों की 16 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

खमरिया नगर में दो उपकेंद्रों औराई और चेतगंज से बिजली की आपूर्ति होती है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से नगर के आसपास दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। कहीं-कहीं पर पानी छह से सात फीट तक लग गया है।
बिजली के पोल गिरने की आशंकाओं के मद्देनजर सोमवार शाम से ही चेतगंज फीडर की आपूर्ति को बिजली निगम की ओर से रोक दिया गया। इससे मनौवा, भवनाथपटटी, मधईपुर, खलवापुर, हुसैनीपुर समेत 12 से अधिक गांवों में 24 घंटे से अंधेरा छा गया है। लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि बारिश में विषैले जंतु के घर में आने से लेकर पेयजल की व्यवस्था तक के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के शिवचंद्र मौर्य, लौटन राम, योगेश, राजेंद्र प्रसाद, बेचू लाल कमलेश मौर्य आदि ने बिजली निगम के अधिकारियों से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। एसडीओ सचिन कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर बिजली काटी गई है। इससे करीब 16 हजार 500 लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें