फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बारिश से 20 गांवों की बिजली 12 घंटे तक कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। भारी बारिश के बीच शनिवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी में तकनीकी खराबी एवं उपकेंद्र के 33 केवीए पारेषण लाइन में फाॅल्ट के चलते बारीपुर फीडर की बिजली आपूर्ति रात एक बजे से बाधित है।
विज्ञापन

इसी तरह बाबूसराय क्षेत्र के आठ गांवों में 12 घंटे से अधिक तक बिजली कटी रही। दोनों जगहों पर बिजली कटौती से करीब 30 हजार की आबादी को परेशानी से दो-चार होना पड़ा।
सीतामढ़ी उपकेंद्र के कर्मियों के अनुसार बारीपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति रात एक बजे तकनीकी खराबी से बंद हो गई थी। उसके बाद सुबह वहिदानगर से सीतामढ़ी उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में खराबी आ जाने से पावर हाउस की पारेषण लाइन बंद हो गई।
विज्ञापन

इसे दूर करने में पूरा दिन बीत गया। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने शाम 7 बजे बिजली आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया लेकिन समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। लगातार हो रही बारिश से धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी सहित नारेपार, बारीपुर, मनोहरपुर, मठहा, गड़ेरिया की बारी, कुड़वा, फुलवरिया आदि दर्जन भर गांवों की आपूर्ति बंद है।
विद्युत उपभोक्ता सुब्बालाल शुक्ला और सुभाष चंद्र बताया कि बिजली आपूर्ति रात 1 बजे से ही बंद है। इसके कारण पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है।
इसी तरह बाबूसराय क्षेत्र में लगातार 12 घंटे की कटौती से आसपास बाबूसराय, सारीपुर, चेरापुर, रतना, ठेगीपुर, नारायणपुर, कुरौली आदि गांवों को सप्लाई बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें