ज्ञानपुर। निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली निगम के कर्मचारियों ने एसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिजली व्यवस्था की कमान संविदाकर्मियों ने संभाली। जिले भर में कहीं भी बड़े फाल्ट नहीं मिले। ज्ञानपुर विद्युत उपकेंद्र से चार शिकायतें मिलीं। जिसके संविदाकर्मियों ने दुरूस्त करा दिया।
निजीकरण के विरोध में कई दिनों से सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे बिजलीकर्मियों ने बुधवार को ही बृहस्पतिवार को पूरे दिन हड़ताल की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बिजली निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिले भर के बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी एसी कार्यालय पर डटे और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दाैरान सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
हर उपकेन्द्रों पर दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ-साथ 500 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिले में सरकारी बिजली कर्मी भले ही हड़ताल पर रहे, लेकिन संविदाकर्मियों ने मोर्चा संभाले रहा। जिससे जिले में भर में कहीं पर भी बिजली को लेकर कोई दिक्कत नहीं आई। ज्ञानपुरसमेत सभी उपकेन्द्रों पर छोटी-मोटी समस्याएं आई, लेकिन उसे आधे घंटे के भीतर ही ठीक कर दिया गया। एसी बिजली राधेश्याम ने बताया कि उनकी मांगे सरकार है। ऐसे में जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी दी जाएगी।