फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिजलीकर्मी पर ईंट से वार, सिर में आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के हनुमान कुटिया के पास पॉवर हाउस में रात में ड्यूटी कर रहे प्राइवेट बिजलीकर्मी को कुछ लोगों ने ईंट से वारकर घायल कर दिया। बिजली संबंधी समस्या दूर करने के लिए न जाने पर यह वारदात की गई। कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

नगर के हनुमत कुटिया स्थित पुराने पॉवर हाउस में सोनईचा, जंगीगंज निवासी सुलेद्र कुमार यादव (32) सब स्टेशन ऑपरेटर है। उसने बताया कि रात करीब 11 बजे कुछ लोग आए और पुरानी बाजार में लाइट खराब होने की बात बताई। उसने अकेले होने का हवाला देते हुए जाने से इन्कार कर दिया। इसी बात पर विवाद में उन लोगों ने ईंट से वार कर दिया।
सूचना मिलते ही ज्ञानपुर एसडीओ केके गुप्ता और जेई रमन चतुर्वेदी पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई। घायल बिजलीकर्मी को जिला चिकित्सालय लाया गया। डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित के सिर में ज्यादा चोटें आई हैं। मामले को लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना को लेकर प्राइवेट बिजली कर्मियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें