वायरिंग करते समय हादसा और युवक की माैत पर परिजनों में कोहराम मच गया। निजी अस्पताल में डाॅक्टरों से चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसकी लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ऊंज थाना क्षेत्र के पूरेभान गांव में वायरिंग करते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
पूरेभान गांव निवासी राम अवतार बिंद का लड़का योगेश बिंद (26) घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को घर की लाइट अचानक कट गई। युवक ने देखा तो पता चला कि वायरिंग में कोई परेशानी है।
वायरिंग की परेशानी को वह खुद ठीक करने में जुट गया। इस बीच, अचानक करंट उतरने से उसे तेज झटका लगा और अचेत हो गया। मौके पर मौजूद परिजन आननफानन उसे लेकर वहिदनगर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही कलिजंरा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
उसके बड़े भाई का नाम राजू एवं मझले भाई का नाम राजेश बिन्द है। इसकी पिछले वर्ष ही शादी हुई थी। घर वाले एवं उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी सीमा विन्द थोड़ी-थोड़ी देर में बेहोश हो जा रही हैं।