फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पागल कुत्ते के काटने से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थानाक्षेत्र के गंगारामपुर गांव में पागल कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय वृद्धा जनतीरा देवी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एक दिन पूर्व कुत्ते के हमले से दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

गंगारामपुर गांव निवासी जनतीरा देवी (70) को 17 अक्तूबर को पागल कुत्तिया ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कुत्तिया के हमले में घायल होने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान जनतीरा देवी ने दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें