फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कोन भरुहवा गांव में मंगलवार की रात पारिवारिक कलह से तंग आकर वृद्ध ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को फंदे से उतार कर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के कोन भरुहवा गांव निवासी एक वृद्ध मंगलवार की रात भोजन करने के बाद अपने बीज के दुकान में सोए हुए थे। परिवार के अन्य सदस्य भी घर में सोए हुए थे। इसी दौरान रात में वृद्ध ने नायलॉन की रस्सी के सहारे अपने दुकान में फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार की सुबह वृद्ध जब काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार के अन्य सदस्य सुबह 10 बजे जगाने के लिए गए। जहां उनका शव फंदे से लटकता देख शोर मचाने लगे।
शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य व आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजनों ने शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि उनके पास इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें