मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करते भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल।- सोशल मीडिया।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रीय महामंत्री सुबह करीब 11:30 बजे पुरानी वीआईपी मार्ग से विंध्याचल पहुंचे। यहां उनका नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने स्वागत किया। कुछ देर होटल में विश्राम के बाद सुनील बंसल नारियल, चुनरी, माला और पुष्प लेकर वीआईपी मार्ग से मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीगणेश का दर्शन करने के बाद मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बनारस के लिए रवाना हो गए। संवाद