फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत,चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर नगर में गोपीगंज मार्ग पर पशु अस्पताल के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर बुजुर्ग साइकिल सवार की मौत हो गई। आनन-फानन घायल साइकिल सवार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को चालक समेत कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा धर्मपुरी गांव निवासी समरनाथ (68) साइकिल से दवा लेने गोपीगंज जा रहे थे। पशु अस्पताल के सामने ज्ञानपुर मार्ग पर जैसे ही वह पशु अस्पताल के सामने पहुंचे पीछे आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया। उधर दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को नगरवासियों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर समेत हिरासत में ले लिया। शाम को ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें