Bhadohi: प्राचार्य सीएम सिंह ने आरोपी आठ छात्रों को निलंबित करते हुए अभिभावकों को बुलाकर घर भेज दिया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि विवाद टीवी देखने को लेकर शुरू हुआ।
भदोही के ज्ञानपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बीती रात करीब 11 बजे आठवीं के छात्र की इंटर के छात्रों ने पिटाई कर दी। जिससे छात्रावास परिसर में खलबली मच गई। घायल छात्र को जिला अस्पताल ज्ञानपुर में भर्ती कराया गया। प्राचार्य सीएम सिंह ने आरोपी आठ छात्रों को निलंबित करते हुए अभिभावकों को बुलाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि विवाद टीवी देखने को लेकर शुरू हुआ।
सुरियावां थानाक्षेत्र के बहुता सुजानगिरी निवासी सौरभ वर्मा पुत्र ग्वाल चंद्र वर्मा नवोदय विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। तहरीर के मुताबिक रात करीब 10.45 मिनट पर इंटरमीडिएट के कुछ छात्र उसके हास्टल में पहुंचकर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई, जिससे सौरभ घायल हो गया। मारपीट की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर में खलबली मच गई।
विज्ञापन
प्राचार्य समेत वार्डेन मौके पर पहुंच गई। प्राचार्य ने तत्काल कदम उठाते हुए आरोपी आठ छात्रों को अभिभावक को बुलाकर घर भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने पर छात्रों पर अग्रिम कार्रवाई होगी। ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी विनोद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।