फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान का फूंका पुतला किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर/लालानगर। गोपीगंज नगर के बड़ा चौराहा और चकपरौना-सेमराध मार्ग पर मंगलवार को वेब सीरीज तांडव के विरोध में एबीवीपी और करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म में हिंदू देवी देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए वेब सीरीज के निर्माता निर्देशक और कलाकारों का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

करणी सेना की जनपद इकाई भदोही की ओर से विनोद मिश्रा के नेतृत्व में चकपरौना चौराहे पर वेब सीरीज के निर्माता निर्देशक और कलाकारों का पुतला दहन किया गया। प्रदेश महामंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि अली अब्बास जफर निर्देशित वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। इस मौके पर पिंटू पांडेय, विनय तिवारी, वृजलाल चौधरी, सागर कनौजिया, महेश पांडा, प्रमोद पाठक आदि लोग रहे।
इसी तरह गोपीगंज राजमार्ग बड़ा चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री श्रेष्ठ के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने अभिनेता सैफ अली खान का पुतला दहन कर वेब सीरीज को बैन करने की मांग की। आरोप लगाया कि निर्माता निर्देशक ने जानबूझ कर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर जनभावना भड़काने का काम किया है। इस मौके पर विभाग संयोजक दीपक, जिला संयोजक आकाश त्रिपाठी, प्रभाकर, प्रशांत गुप्ता, अवनीश त्रिपाठी, आदर्श पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें