फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 लोगों को बांटे 3.10 करोड़ मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अहमदगंज गजिया में ठप पड़े रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के क्रम में मंगलवार को उप्र राज्य सेतु निगम अधिकारियों ने तहसील में कैंप लगाकर दो दर्जन और भूस्वामियों को मुआवजे की रकम दी। 24 लोगों की जमीन की रजिस्ट्री भी कराई गई। इस दौरान कुल 3.10 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा गया। पूर्व में 22 लोगों को मिला कर अब तक कुल 46 लोग मुआवजा प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

आरओबी निर्माण में मुआवजे की सूची में कुल 66 भू-स्वामियों के नाम हैं। इनमे से कुल 22 लोगों में 4.39 करोड़ रुपये मुआवजा पहले ही बांटा जा चुका है। मंगलवार को 24 और भवन स्वामियों में तीन करोड़ 10 लाख 93 हजार रुपये का डीडी दिया गया। अब तक कुल मिलाकर 7.49 करोड़ बांटे जा चुके हैं। रजिस्ट्री कार्यालय में 24 भूस्वामियों को डीडी प्रदान करने के लिए पीडब्लूडी के सहायक अभियंता एके सिंह सहायक, जेई सेतु निगम संजीव वर्मा और लेखाकार सेतु निगम आशुतोष पांडेय मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि कुल 66 भवनों को चिह्नित किया गया था। मुआवजे की रकम बांटने में देरी से निर्माण कार्य रुका हुआ है। अब कुल 20 और लोगों को मुआवजा दिया जाना है। इन 20 लोगों में से कई आपत्तियां आईं हैं, जिनका निस्तारण कर मुआवजा दिया जाएगा। मंगलवार को जिन्हें मुआवजा दिया गया, उनमें सुभाष चंद, कृष्णा देवी, लक्ष्मण, भरत, पारसनाथ, दूधनाथ, अब्दुल हमीद, सर्वजीत यादव, सुनीता, विनोद कुमार जायसवाल, पियूष बनरावल, रामा देवी, अनुज बरनवाल, मुख्तार अहमद, शमशेर अली, अख्तर अली, गुलाम सरवर, सुभाष चंद पुत्र भैरोनाथ, संजय गुप्ता, संध्या गुप्ता, किरन बाला, सुनीता, आबिदा बेगम, ईश्वरचंद के नाम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें