फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको क्लब: 38 स्कूलों को 9.50 लाख रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 33 राजकीय हाईस्कूलों और पांच इंटर कॉलेजों में ईको क्लब के जरिये माहौल हरा भरा बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रत्येक स्कूल के लिए 25 हजार रुपये की दर से कुल नौ लाख 50 हजार की धनराशि जारी कर दी है। स्कूलों में पर्यावरण जागरूकता व स्वच्छता वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में 33 राजकीय माध्यमिक और पांच इंटर कॉलेज हैं। केंद्र सरकार की तरफ से मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत माध्यमिक विद्यालयों में ईको क्लब का गठन किया गया है। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य, एक शिक्षक के साथ ही कक्षा नौ, 10 का एक-एक विद्यार्थी शामिल है। अधिकारियों की मानें तो ईको क्लब के गठन का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन

साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल और समुदाय के बीच सहयोग को बढ़ाना, पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में विद्यालय परिसर में वनस्पति उपलब्ध न होने की दशा में नजदीकी पार्क, बगीचे आदि का उपयोग किया जाएगा। ईको क्लब के बेहतर संचालन के लिए विद्यालयों को 25 हजार रुपये भेजा गया है। ईको क्लब की गतिविधियों को मिशन लाइफ पोर्टल htpl//ecoclubs.education.gov पर अपलोड किया जाएगा। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक प्रदीप पांडेय ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में ईको क्लब का गठन पहले से हुआ है। इससे ज्ञान वृद्धि के साथ पर्यावरण के प्रति बच्चों का जुड़ाव बढ़ेगा और उन्हें अधिक से अधिक सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें