फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्यस्तरीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शामिल होंगे 50 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से प्रयागराज में होने वाले राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनिशप में जिले के 50 खिलाड़ी शामिल होंगे। जैवलिंग, शॉटपुट, डिस्कस, ऊंची कूद समेत विभिन्न खेलों में शामिल होंगे। इसके लिए एसोसिएशन की तरफ से दो अगस्त को काशी नरेश विश्वविद्यालय के हास्टल ग्राउंड में खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव कैलाश नाथ पाल ने बताया कि यूथ चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी आएंगे। इसमें जैवलिन थ्रो में अंडर- 14, 16, 18, 20 और ओपेन वर्ग, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, एक हजार मीटर, तीन हजार मीटर, पांच हजार मीटर और वॉकरेस संग ऊंची कूद आदि खेल भी होंगे। इसमें बालक-बालिका वर्ग में शामिल होंगे। दो अगस्त को सुबह सात बजे से ट्रायल होगा। ट्रॉयल राष्ट्रीय प्रशिक्षक मो. रुस्तम खान के देख रेख में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें