फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विकास भवन में ई-ऑफिस शुरू, पेपरलेस होंगे दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन के सभी कार्यालय अब पेपरलेस हो जाएंगे। शुक्रवार को सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में एक पटल से दूसरे पटल पर पत्रावली भेजी जाती थी लेकिन अब सब कुछ डिजिटल हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन से जहां कार्य करने में सुगमता होगी, वहीं डिजिटल रिकॉर्ड को भी सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। ई-ऑफिस प्रणाली पेपर लेस होने के साथ ही सभी प्रपत्रों के ऑनलाइन होने के कारण उनमें होने वाली त्रुटियों की आशंका भी समाप्त होगी।
उन्होेने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि शासन के मंशानुरूप राजस्व कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करते हुए कार्य प्रारंभ करें। किसी भी स्तर पर कठिनाई आने पर एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व ई-डिस्ट्रिक मैनेजर से संपर्क कर समाधान कर लें। ई-ऑफिस का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में ऐसा वातावरण बनाना है, जो कागजी दस्तोवजों और फाइलों के उपयोग को कम करता है।
विज्ञापन

ई-ऑफिस का प्रशिक्षण दिलाते हुए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक मिश्र, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रक्रिया को सभी लोग भली भांति सीख लें। सभी कार्यालय से जुड़े कार्य और फाइलों का आदान प्रदान ई-ऑफिस के माध्यम से आगे चलकर किया जाना हैं। इस मौके पर पीडी डीआरडीए आदित्य कुमार, जिला विकास अधिकारी ज्ञानप्रकाश, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें