फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छात्रों के दल ने ग्रामीण प्रबंधन पर रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फंडामेंटल एक्शन रिसर्च फाऊंडेशन (फार्फ) के बैनर तले ओड़िशा के भुवनेश्वर स्थित जेवियर विश्वविद्यालय के आठ छात्रों के दल ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित सभागार में ग्रामीण परिवेश पर तैयार प्रेजेंटेशन दिया।
विज्ञापन

सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी ने छात्रों की मेहनत की सराहना की और कहा कि ग्रामीण परिवेश को बेहतर करने में वे छात्रों की रिपोर्ट का सदुपयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रबंधन की पढ़ाई कर रहे इन छात्रों की रिपोर्ट सरकार के लिए अच्छी हो सकती है। विद्यार्थियों की डेढ़ माह की मेहनत से जो कुछ पाया होगा, देखा होगा वह ग्रामीणों का जीवन सुधारने में लाभप्रद सिद्ध होगी। फार्फ के निदेशक (परिचालन) ऋषिराज मिश्रा ने बताया कि अनन्या साहा, अनुज नायक, अवंतिका गुप्ता, अपूर्व साहू, अक्षय सिंह भदोरिया, केशव अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, कृष कुशाग्र के लिए भदोही का दौरा अनुभव वाला रहा। इन छात्रों की रिपोर्ट मोबाइल लत, महिला समूहों में वित्तीय समावेशन, सौभाग्य विद्युत योजना आदि पर शोध किया।
विज्ञापन

प्रस्तुतिकरण के दौरान फार्फ डा.आनंद पांडेय, शालिनी बरनवाल, दुर्गा प्रसाद उमर, अनिल सरोज आदि भी थे। अंत में सीडीओ ने छात्रों को प्रमाण पत्र गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें