फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में लगी शिक्षकों की ड्यूटी, पढ़ाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण सामान्य होने पर आठवीं कक्षा तक के विद्यालय भले ही खुल गए हैं, लेकिन शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगने से पढ़ाई बाधित हो रही है। कुछ स्कूलों में तैनात शिक्षक बीएलओ बनाए गए हैं और निर्वाचन कार्य देखने के कारण स्कूल नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर अभिभावकों के साथ ही बच्चों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें पहली से आठवीं तक के एक लाख 85 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। दिसंबर के दूसरे पखवाड़ा में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण स्कूलों में पठन-पाठन बंद कर दिया गया था, हालांकि स्थिति सामान्य होने पर 14 फरवरी से कक्षाएं फिर शुरू कर दी गई हैं। इस बीच शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगने के कारण स्कूलों में पढ़ाई बाधित हो रही है। डीघ के कंपोजिट विद्यालय बिहरोजपुर में नौ शिक्षक तैनात हैं। दो शिक्षकों की बीएलओ में ड्यूटी लगी है। प्राथमिक विद्यालय सोनैचा में दो शिक्षा मित्र और चार शिक्षक तैनात हैं। शिक्षा मित्र राजनाथ की ड्यूटी बीएलओ में लगी है। बचे शिक्षकों को मतदान के दिन जाना है। प्राथमिक विद्यालय बैरी द्वितीय में 283 बच्चे नामांकित हैं और यहां छह शिक्षक तैनात हैं। एक सहायक अध्यापक दिनकर गुप्ता की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी है। सुरियावां के कंपोजिट विद्यालय मर्दनशाहपुर में सात शिक्षक हैं। सभी की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगी है, लेकिन वर्तमान में सभी स्कूल आते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि स्कूल का तालमेल बनाकर बीएलओ की ड्यूटी लगती है। सिर्फ मतदान के एक दिन पूर्व और मतदान दिवस पर चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षक नहीं रहेंगे। वर्तमान में पठन-पाठन ठीक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें