फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: न्यूनतम तीन तो अधिकतम अधिकतम एक डिग्री लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के साथ ही अब तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से घटकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि बीते मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में कमी आने से वातावरण में नमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण तापमान में गिरावट होने लगी है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना जताई। उनका कहना है कि इन दिनों शाम की अपेक्षा सुबह अधिक ठंड लगती है।
वहीं रात में नौ बजे के बाद बाइक से सफर करने पर सिहरन का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें