फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोपहर बाद बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में शाम के समय बरसात में लाइट जला कर जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
जंगीगज। तपिश भरी गर्मी से लोगों को अब धीरे-धीरे थोड़ा-बहुत राहत मिलने लगी है। बुधवार सुबह को भी बादलों की आवाजाही लगी रही। दोपहर बाद हवा की दिशा में बदलाव होने से आधे घंटे तक बारिश हुई। हवा में नमी होने के कारण तपिश भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अभी यह यह मानसूनी बारिश नहीं है। जिले में मंगलवार के बाद बुधवार दोपहर तीन बजे के बाद ज्ञानपुर, घोसिया, सिंहपुर, सुरियावां, मोढ़, मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई। बारिश इतना थी कि गांव के पगडंडी मार्ग कीचड़ से सन गए। आवागमन के दौरान दिक्कतें हुई। जैसे-तैसे लोग मंजिल तक पहुंचे। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलते ही चैन की सांस लिया। हवा में नमी होने के कारण शाम होते ही घर की छतों पर पहुंच कर लोगों ने हवा का आनंद लिया।
विज्ञापन

रातभर बादलों की आवाजाही लगी रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में कहीं-कहीं बारिश हुई, जो बहुत तेज नहीं था, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें