फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 लोगों के संपर्क में आए थे चालक-खलासी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मिर्जापुर में कोरोना पॉजिटिव मिले चौरी क्षेत्र के चालक और खलासी यहां लौटने के बाद 31 लोगों के संपर्क में आए थे। दोनों को जांच के लिए क्वारंटीन करने के बाद इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे के कान खड़े हो गए। अब उन सभी लोगों को ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर से अजमेर शरीफ की यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों में से दो लोगों के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद जब इस का बात का पता चला कि जिस बस में वे दोनों सवार होकर आए थे, उसके चालक और खलासी भदोही जिले के चौरी क्षेत्र के निवासी हैं तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को उन्हें कब्जे में ले लिया। उनके खून का नमूना जांच के लिए बीएचयू भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि वे खुद से जुड़े 31 लोगों के संपर्क में आए थे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन चौंक गया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस कप्तान रामबदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर उनसे पूछताछ की। इसके बाद संपर्क में आए सभी लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि चालक और खलासी के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें