फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार से बातचीत करने के बाद लॉकडाउन में दी जाएगी ढील:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

Tue, 07 Apr 2020 08:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

21 दिनों के लिए लागू लॉक डाउन को फिलहाल खोले जाने की गुंजाइश नहीं दिख रही है। कोरोना संक्रमण का एक भी केस न मिलने के बावजूद भदोही जिले में भी लॉकडाउन खुलने के आसार कम ही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पत्रकारों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ऐसे ही संकेत दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से वार्ता के बाद लॉकडाउन खोलने पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में डीएम राजेंद्र प्रसाद और पुलिस कप्तान रामबदन सिंह की मौजूदगी में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी 75 जिलों के प्रमुख मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। लगभग एक घंटे के संबोधन में मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार की ओर से किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए 11 टीमें बनाई गईं हैं, जो विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रहीं हैं।

उन्होंने सर्विलांस, क्वारंटीन और आइसोलेशन वार्ड में रखे गए लोगों के आंकड़े भी मीडिया के सामने रखे। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कोरोना से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने की भूमिका निभाने की अपील की। कहा कि आप के संपर्क दूर-दूर तक हैं। लोगों को बताएं कि वे आत्म अनुशासन का पालन करें और जहां हैं, वहीं रहें। इससे इस बीमारी से लड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता को इस बात के लिए प्रेरित करने की जरूरत है कि वह कॉटन के कपड़े का मास्क खुद बनाकर उपयोग करें। मेडिकल स्टॉफ के लिए उपयोग में लाए जाने वाले मास्क का प्रयोग का खास मतलब नहीं है। कहा कि प्रत्येक जिले में एक कलेक्शन सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें कोरोना से जुड़े लोगों और रिकॉर्ड को एकत्र किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें