उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कोरोना संदिग्ध को लेकर जा रहा एक चालक एंबुलेंस को बीच रास्ते ही छोड़कर भाग गया। इस तरह गाड़ी खड़ी देखकर लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।
भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र के बरजी गांव से कोरोना संदिग्ध(22) को लेकर जा रहा चालक एंबुलेंस को तेज रफ्तार से चला रहा था। इस दौरान रास्ते में स्पीड ब्रेकर का भी ध्यान नहीं दिया, जिससे कई बार एंबुलेंस उछल गई और दुर्घटना का शिकार होते-होते बची।
कुछ लोगों ने बताया कि रेलवे फाटक पर पहुंचने से पहले उसने एक बाइक सवार को टक्कर भी मारी थी, जिससे बंद रेलवे फाटक देखकर लोगों के भय से एंबुलेंस वहीं छोड़कर भाग गया।