फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के राजमार्ग कोठरा के पास बुधवार को भोर में अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से चालक कैलाशनाथ यादव (45) निवासी जद्दूपुर-उगापुर की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे मुकेश कुमार यादव ने तहरीर देकर बताया कि कैलाशनाथ मंगलवार की रात में ट्रैक्टर पर बालू लादने भटौली गंगा घाट गया था। इसके बाद लौटते समय पुलिस की अवैध वसूली से बचने के लिए उसने बालू लदे ट्रैक्टर को डिवाइडर पर चढ़ा दिया जिससे अनियंत्रित होने पर ट्राली समेत ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक कैलाश की मौके पर ही मौते हो गई। घटना के समय रात होने से आस-पास के लोगों को घटना की भनक तक नहीं लग सकी जिससे काफी देर तक ट्रैक्टर के नीचे दबे होने से दम तोड़ दिया। मृतक दो पुत्र, दो पुत्रियों का पिता है। पत्नी धनदेई देवी समेत पूरे परिवार को रो-रो हालत बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जानकारी होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें