फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Accident: हाईवे पर खड़े कंटेनर में भिड़ा दूसरा कंटेनर, केबिन में घंटों फंसा रहा चालक का शव

Sat, 26 Apr 2025 11:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। हाईवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से दूसरा कंटेनर भिड़ गया। जिसमें चालक की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से उसका शव बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर के पास हाईवे किनारे खड़ी कंटेनर में पीछे से दूसरी कंटेनर जा टकराई। टक्कर में कंटेनर चालक की मौत हो गई। वह कोलकाता से प्रयागराज की तरफ जा रहा था। टक्कर के बाद चालक का शव एक घंटे से अधिक समय तक कंटेनर की केबिन में ही फंसा रहा।

विज्ञापन


ये है मामला
मैनपुरी निवासी कौशल पार्सल कंटेनर लेकर कोलकाता से वाराणसी-प्रयागराज होते हुए प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। इधर हाईवे पर कौलापुर के पास एक दूसरी कंटेनर का चालक बीच हाईवे पर ही कंटेनर खड़ा कर कहीं चला गया था। कोलकाता से प्रयागराज की ओर जा रहा कंटेनर चालक जैसे ही कौलापुर के पास पहुंचा। वह हाईवे पर खड़े कंटेनर का अंदाजा नहीं लगा पाया और उसमें जाकर भिड़ गया। 

इसे भी पढ़ें; दर्दनाक हादसा: ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करना पड़ा भारी, शादी से लौट रही बीएससी की छात्रा की गिरकर हुई मौत
विज्ञापन


एक घंटे से ज्यादा समय तक फंसा रहा शव
घटना इतनी जबरदस्त थी कि चालक कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक का शव करीब एक घंटे से अधिक समय तक कंटेनर की केबिन में फंसा रहा। किसी तरह मशक्कत कर उसके शव को बाहर निकाला गया।



वहीं कंटेनर मालिक को फोन पर इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान हाईवे पर उत्तरी लेन पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस किसी तरह एक-एक कर वाहनों को निकाला। वहीं क्रेन के सहारे कंटेनर को हाईवे से हटाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

गोपीगंज कोतवाली के थानीपुर गांव के समीप तेज रफ्तार तीन सवारी बाइक सवारों द्वारा अचानक अपनी बाइक मोड़ ली। जिससे पीछे से आ रहे बाइक सवार शुभम गुप्ता पुत्र सुधीर गुप्ता निवासी अज़ीमुल्ला चौराहा कस्बा भदोही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें