फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गोपीगंज के दो वार्डों में पेयजल समस्या का होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर 18 और 19 के वार्डवासियों को अब शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। वार्ड में साढ़े पांच लाख की लागत से सबमर्सिबल लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने गोपीगंज बस स्टैंड स्थित महादेव मंदिर के पास नवनिर्मित सबमर्सिबल पंप का शुभारंभ किया। नगर के वार्ड 18 और 19 में करीब छह से सात हजार की आबादी रहती है।
दोनों वार्ड में काफी समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। जिसको लेकर बोर्ड की बैठकों में सवाल उठता रहता था। जिसके बाद वार्ड में पानी की समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। वहीं सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए साढ़े पांच लाख रुपये जारी किए गए। अब सबमर्सिबल पंप तैयार है। इससे दोनों वार्ड में शुद्ध पेजयल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय से दोनों वार्ड में दूषित पेयजल की शिकायत मिल रही थी। जिसको ध्यान में रखते हुए समरसेबल मिनी पंप लगाया गया है। अब नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिलेगी। मौके पर भोला यादव, आशीष यादव, सतीश चंद्र गुप्ता, पवन वर्मा, राकेश वर्मा, मनीष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें