फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीसी चुनाव: अधिसूचना जारी, 27 से नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही में राज्य निर्वाचन आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला योजना समिति (डीपीसी) के सदस्यों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच शाम चार बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। पर्चा वापसी 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान तीन सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक और वोटों की गिनती इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद होगी। अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशियों के बीच गतिविधियां भी तेज हो गई है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारियां तेज हो गई है।
जिला योजना समिति में जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्धारित 17 सीट में अनुसूचित जाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जाति के लिए तीन, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो, पिछड़ा वर्ग के लिए तीन, अनारक्षित महिला-चार और अनारक्षित के पांच सीट निर्धारित है।
विज्ञापन

जिले के संपूर्ण विकास के लिए विभिन्न विभागों के प्लान पर समिति चर्चा कर सुझाव देती है। इसके बाद समिति के हरी झंडी के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाता है। इसी के आधार पर जिले के विकास के लिए धनराशि आवंटित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें