फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार कस्तूरबा स्कूलों में 1.35 करोड़ से बनेंगे डॉरमेट्री हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के चार ब्लॉकों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में एक करोड़ 35 लाख की लागत से डॉरमेट्री हॉल का निर्माण होगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत निर्मित होने वाले हॉल के लिए शासन ने धन अवमुक्त कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था का चयन होने के बाद भदोही में निर्माण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉकों में पांच कस्तूरबा गांधी विद्यालय हैं। इसमें करीब 500 छात्राएं पढ़ती हैं। कस्तूरबा विद्यालयों की व्यवस्थाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है। स्मार्ट क्लास संचालन से लेकर अन्य सुविधाएं छात्राओं को मुहैया कराई जा रही हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त शिक्षा दिए जाने के साथ ही आवास की भी सुविधा दी जा रही है। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की सुविधा प्रदान करने, एक साथ छात्राओं को बैठाकर उन्हें शिक्षा से संबंधित जानकारियां दिए जाने की सुविधा नहीं थी। इसको लेकर अब दो मंजिला डॉरमेट्री हॉल का निर्माण विद्यालय परिसर में होगा। इस पर 33 लाख 84 हजार रुपये खर्च होंगे। भदोही, ज्ञानपुर, डीघ और सुरियावां ब्लॉक में इसका निर्माण होगा। जिस पर एक करोड़ 35 लाख रुपये खर्च होंगे। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण सहकार समिति काम करेगी। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि डॉरमेट्री हॉल बनने से छात्राओं को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

वर्जन
बजट मिल गया है। भदोही ब्लॉक में हॉल का निर्माण शुरू हो गया है। तीन अन्य ब्लॉकों में इसी महीने निर्माण शुरू होगा।
रितेश दीक्षित, बालिका डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें