फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कुत्तों ने 4 मासूमों समेत नौ लोगों को काटा, लगी एंटी रेबीज वैक्सीन

विज्ञापन
कुत्ता काटने के बाद गोपीगंज सीएचसी में भर्ती घायल । संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
लालानगर। जिले में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को दुर्गागंज इलाके की घटना के बाद सोमवार को गोपीगंज के नगरीय व ग्रामीण इलाकों में कुत्तों के हमले से नौ लोग घायल हो गए। कुत्ता काटने की घटना के बाद लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) गोपीगंज में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

सीएससी के चिकित्सक डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को सर्वाधिक कुत्ते काटने के इंजेक्शन लगाए गए। इनमें शैलेश यादव (26) निवासी ककराही, मनोज कुमार यादव (17) निवासी भट्टपुरवा और कुलदीप कुमार (26) निवासी भवानीपुर को कुत्ते ने काट लिया। इससे लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इसी तरह रोहित यादव (20) निवासी अमवा माफी, कृष्ण कुमार (5) निवासी काली देवी गोपीगंज और जानवी (8) निवासी भिटी प्रयागराज, मानसी (6) निवासी गोपीगंज, आनंद कुमार (44) निवासी बीरनई, रिद्धि (5) निवासी खरहट्टी मोहाल भी सोमवार को कुत्ते के हमले से घायल हो गए और उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन का डोज दिया गया। बताया कि इस समय कुत्तों के हमले से बच कर रहे। कुत्ता काटने के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें