कुत्ता काटने के बाद गोपीगंज सीएचसी में भर्ती घायल । संवाद
- फोटो : Archive
लालानगर। जिले में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को दुर्गागंज इलाके की घटना के बाद सोमवार को गोपीगंज के नगरीय व ग्रामीण इलाकों में कुत्तों के हमले से नौ लोग घायल हो गए। कुत्ता काटने की घटना के बाद लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) गोपीगंज में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।
सीएससी के चिकित्सक डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को सर्वाधिक कुत्ते काटने के इंजेक्शन लगाए गए। इनमें शैलेश यादव (26) निवासी ककराही, मनोज कुमार यादव (17) निवासी भट्टपुरवा और कुलदीप कुमार (26) निवासी भवानीपुर को कुत्ते ने काट लिया। इससे लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इसी तरह रोहित यादव (20) निवासी अमवा माफी, कृष्ण कुमार (5) निवासी काली देवी गोपीगंज और जानवी (8) निवासी भिटी प्रयागराज, मानसी (6) निवासी गोपीगंज, आनंद कुमार (44) निवासी बीरनई, रिद्धि (5) निवासी खरहट्टी मोहाल भी सोमवार को कुत्ते के हमले से घायल हो गए और उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन का डोज दिया गया। बताया कि इस समय कुत्तों के हमले से बच कर रहे। कुत्ता काटने के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाए।