फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक नहीं लिख रहे जेनरिक दवाए

Thu, 27 Apr 2017 01:34 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 मरीजों को केवल जेनरिक दवाईयां लिखने के सख्त आदेश के बाद भी नगर स्थित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में जेनरिक दवाइयां लिखे जाने की शुरूआत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 बुधवार को भी मरीजों को महंगी दवाईयां खरीदने को मजबूर होना पड़ा। इस पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा.आरपी कुशवाहा ने कहा कि बुधवार को जेनरिक दवा संबंधी आदेश मिला है। गुरूवार से दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया ने सख्त दिशा निर्देश जारी कर कहा है कि मरीजों को केवल जेनरिक दवाएं ही लिखी जाएं। ऐसा न करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
बुधवार को नगर के एमबीएस अस्पताल में ऐसे दिशा निर्देश की चर्चा नहीं रही। मरीजों ने निजी दवा की दुकानों से महंगी दवाईयां खरीदी। मोढ़ के उगईपुर निवासी शांति देवी पत्नी जीतलाल अपने आठ वर्षीय पुत्र के उपचार के लिए राजकीय अस्पताल आई थी। उसे चिकित्सक ने दवा लिखी। उसने अस्पताल के बाहर एक मेडिकल स्टोर से दस दिन की दवा 350 रुपये में खरीदी।
विज्ञापन

इसी प्रकार सिविल लाइन की सीमा सिंह पत्नी सुभाष सिंह ने भी अपने पति जो सांस की बीमारी से ग्रस्त हैं के लिए राजकीय अस्पताल के चिकित्सक से परामर्श कर पांच दिन की दवा 5 सौ रुपये में खरीदी। महिला से जब पूछा गया कि क्या उसे काउंसिल के ताजा दिशा निर्देशों की जानकारी है तो उसने बताया कि नहीं। उधर इस बावत अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा.आरपी कुशवाहा ने बताया कि काउंसिल का आदेश आज ही मिला है। इसे गुरुवार से पूर्णत: लागू कर दिया जाएगा। उधर केंद्र सरकार के इस पहल से नगरवासियों में अच्छी प्रतिक्रिया हुई है। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि जेनरिक दवाएं लिखने के साथ साथ इनकी उपलब्धता पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें